उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

थत्यूड़ के ब्लॉक सभागार के स्ट्रांग रुम में कड़ी सुरक्षा घेरे में मतदान पेटी

थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ के ब्लॉक सभागार के स्ट्रांग रुम में कड़ी सुरक्षा घेरे में मतदान पेटीयो को रखा गया है। मतदान पेटीयो की सुरक्षा में मतदान स्थल के पास पीएसी की चौबीस घंटे की ड्यूटी लगी हुई है।  वही बाहर से उत्तराखंड पुलिस की निगरानी ड्यूटी लगी भी लागी हुई है। इस बार मत मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ (ढाणा) परिसर से हटा कर ब्लॉक मुख्यालय के ब्लॉक सभागार में शासन प्रशासन के द्वारा निर्धारित किया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में चौदह टेबिल लगाई जाएगी साथ उन्होंने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाले सड़क के मुख्य गेट से आम जनता का प्रवेश बंद रहेगा केवल मतगणना एजेन्ट का प्रवेश होगा। और जौनपुर विकासखंड में 83 ग्राम प्रधानों व अड़तीस क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतगणना इक्कीस अक्टूबर को प्रातः आठ बजे से संपन्न कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!