उत्तराखंड ताज़ाटिहरी गढ़वाल

04 जुआरियों की गिरफ्तारी,₹ 68,180/-की हुई बरामदगी

रविवार की  सांय चंबा पुलिस को क्षेत्रान्तर्गत बड़ी मात्रा में जुआ संचालित होने की सूचना मिलने पर S.H.O चंबा  पंकज देवरानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान नागणी क्षेत्र के सैलूपानी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मौके से पुलिस को ताश की गड्डी सहित ₹ 68,180/- नगद बरामद हुए। टीम द्वारा ताश की गड्डी व नगद धनराशि को जब्त करते हुए अभियुक्तगणों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

नामपता अभियुक्तगण

—————————————-

1:- राहुल पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुडीयालगांव, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल। 

2:-मनोज रावत पुत्र कल्याण सिंह रावत ग्राम अदवाणी, थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल। 

3:-बचन सिंह राणा पुत्र श्रीचंद्र सिंह राणा निवासी रौधेली, थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।

4:-अनिल नेगी पुत्र आनंद सिंह नेगी निवासी ग्राम चोंपा थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।

पुलिस टीम 

—————————————-

1:-Sub-Insp. दिनेश वल्लभ

2:-Cons. शेर सिंह

3:-Cons. बलवन्त सिंह

4:-Cons. राकेश रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!