उत्तराखंड ताज़ा

मरोडा में ग्रामीणों को दी आत्मनिर्भर भारत योजना की जानकारी

नेहरू युवा केंद्र जौनपुर
ब्लॉक की ओर से ग्राम पंचायत लामकांडे और मरोडा में स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर
भारत अभियान की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित
आत्मनिर्भर भारत
, स्वरोजगार, अटल अयुष्ष्मान, प्रधानमंत्री बीमा योजना, पीएम मानधान, स्किल इंडिया योजना की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान भूपेंद्र मनवाल ने बताया
कि पीएम मोदी ने 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरू की थी। बताया कि जब
देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा था तब भारत को आथिर्क रूप से मज़बूत करने के लिए
यह योजना चलाई गई। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने बताया कि
सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले इसके लिए केंद्र अभियान चला रहा है। इस
मौके पर मरोडा की प्रधान नीलम देवी
, दीप हटवाल, रोहित, विजेंद्र, गुरदीप, यशपाल, अरविंद, कपिल रावत, सरोप सिंह मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!