उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

युवा कांग्रेस धनोल्टी विधानसभा के अध्यक्ष बने दिनेश रावत

 

WhatsApp%2BImage%2B2021 04 22%2Bat%2B2.35.13%2BPM

पार्टी की मज़बूती के लिए काम करना इनका एकमात्र उद्देश्य

थत्यूड़। युवा कांग्रेस में लम्बे समय से काम कर रहे जौनपुर के युवा नेता दिनेश रावत को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने धनोल्टी विधानसभा के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है। ग्राम पंचायत तेवा निवासी दिनेश की ताजपोशी का युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थत्यूड में गर्मजोशी से स्वागत किया। 

सोशल मीडिया पर भी उनकी ताजपोशी को लेकर बधाइयाँ दी जा रही है। कार्यकर्ताओं से बातचीत में युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष दिनेश रावत ने कहा कि वह पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मज़बूती के लिए काम करना उनका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही धनोल्टी विधानसभा में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक कर 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी। 

उसके बाद ब्लाक,न्याय पंचायत, गाँव स्तर तक कांग्रेस को मज़बूत करने का काम होगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर का इस ज़िम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया और भरोसा दिया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ज़िम्मेदारी निभाने की कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल बंधानी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील रावत वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष नीता बिष्ट युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष चैन सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन भारती अमित रावत अजीत कुमार प्रमोद कुमार मुकेश डोगरा विपुल नीरज नवीन अजय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!