थत्यूड

सुरकंडा देवी रोपवे 10 दिन रहेगा बंद, 21 से 30 सितंबर तक सेवा स्थगित

वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के चलते लिया गया निर्णय, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यात्रा से पहले ध्यान रखनी होगी यह जरूरी सूचना

रिपोर्ट–मुकेश रावत 

थत्यूड/नई टिहरी। सुरकंडा देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 21 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा। रोपवे का वार्षिक स्ल्टीन चेकअप एवं तकनीकी-सुरक्षा निरीक्षण किए जाने के चलते प्रबंधन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

सुरकंडा देवी रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी, नई टिहरी को पत्र भेजकर रोपवे सेवा स्थगित रखने की जानकारी दी है। पत्र के अनुसार रोपवे का वार्षिक निरीक्षण 21 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रोपवे का संचालन पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

तकनीकी और सुरक्षा मानकों की होगी जांच

वार्षिक निरीक्षण के दौरान रोपवे से जुड़े तकनीकी उपकरणों और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य रोपवे संचालन को सुरक्षित बनाए रखना और तकनीकी व्यवस्थाओं की स्थिति का परीक्षण करना है। निरीक्षण पूरा होने के बाद ही रोपवे सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

श्रद्धालुओं को करना होगा वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम

रोपवे बंद रहने के दौरान सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी होगी। ऐसे में 21 से 30 सितंबर के बीच सुरकंडा देवी धाम जाने की योजना बना रहे यात्रियों को रोपवे सेवा बंद रहने की जानकारी ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

कंपनी की ओर से रोपवे सेवा बंद रहने की सूचना संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। पत्र की प्रतिलिपि निदेशक रोपवे एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, उप जिलाधिकारी धनोल्टी समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों और मीडिया संस्थानों को भी भेजी गई है।

30 सितंबर के बाद संचालन पर रहेगी नजर

वार्षिक निरीक्षण पूरा होने के बाद रोपवे का संचालन कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी संबंधित प्रबंधन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील है कि यात्रा से पहले रोपवे संचालन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!