Blog

टिहरी में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 43.570 किलो डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

घुमेटीधार में चेकिंग के दौरान ईको स्पोर्ट्स कार से बरामद हुआ भारी मात्रा में डोडा पोस्त, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त

टिहरी गढ़वाल, 22 अगस्त 2026। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ टिहरी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत घनसाली पुलिस ने 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट्स कार संख्या HR51BG9762 को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की सुबह घनसाली थाना पुलिस टीम घुमेटीधार क्षेत्र में गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आती एक ईको स्पोर्ट्स कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे छह प्लास्टिक कट्टों से कुल 43 किलो 570 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

मादक पदार्थ बरामद होते ही पुलिस ने वाहन में सवार दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ संजू, निवासी नरवाना, जिला जींद, हरियाणा और रघुवीर सिंह, निवासी शास्त्री नगर, टोहाना रोड, नरवाना, जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत थाना घनसाली में अभियोग दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

  • 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त
  • ईको स्पोर्ट्स कार संख्या HR51BG9762, सफेद रंग

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

उपनिरीक्षक अनिल भट्ट, अपर उपनिरीक्षक भास्कर, हेड कांस्टेबल मनीष कंडारी, कांस्टेबल अरविंद कुमार और होमगार्ड रोहित कुमार शामिल रहे।

एसएसपी के निर्देशों का असर

टिहरी पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!