उत्तराखंड

टिहरी में सुरक्षा जवानों की भर्ती का मौका, 10वीं पास से 40 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

जिले के नौ विकासखंडों में लगेंगे भर्ती शिविर, चयनित युवाओं को मिलेगा एक माह का प्रशिक्षण; ₹15 हजार से ₹30 हजार तक होगा वेतन

नई टिहरी। टिहरी जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। एसआईएस सिक्योरिटी (एसआईएस इंडिया लिमिटेड), देहरादून की ओर से जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए विकासखंड स्तर पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र युवा निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी टिहरी लक्ष्मी यादव ने बताया कि भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास/फेल, आयु 18 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना आवश्यक है।

चयनित युवाओं से ही लिया जाएगा ₹350 पंजीकरण शुल्क

भर्ती के दौरान पंजीकरण शुल्क ₹350 निर्धारित किया गया है। यह शुल्क शिविर में केवल चयनित अभ्यर्थियों से ही लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस ट्रेनिंग एकेडमी, देहरादून में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए प्रति अभ्यर्थी ₹10,900 शुल्क निर्धारित है। इसमें भोजन, आवास और वर्दी की सुविधा भी शामिल होगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चयनित सुरक्षा जवानों को ₹15,000 से ₹30,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

इन विकासखंडों में लगेंगे भर्ती शिविर

विकासखंड

भर्ती की तिथि

जौनपुर

17 से 18 अगस्त

धौलधार

19 से 20 अगस्त

प्रतापनगर

21 से 22 अगस्त

भिलंगना

24 से 25 अगस्त

कीर्तिनगर

26 से 27 अगस्त

देवप्रयाग

29 से 30 अगस्त

जाखणीधार

31 अगस्त से 1 सितंबर

चंबा

2 से 3 सितंबर

नरेंद्रनगर

5 से 7 सितंबर

सभी भर्ती शिविरों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने पात्र एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित विकासखंड कार्यालय में आयोजित भर्ती शिविर में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाएं।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!