उत्तराखंड ताज़ा

जौनपुर ब्लॉक में ‘विकसित भारत जी-रामजी योजना’ का शुभारंभ, मजदूरी ₹300 और कार्यदिवस बढ़कर 125 हुए

बुडकोट गांव से हुई योजना की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख सीता पवार और बीडीओ अर्जुन सिंह रावत ने किया वृक्षारोपण, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

थत्यूड़। जौनपुर विकासखंड के ग्राम बुडकोट से गुरुवार को ‘विकसित भारत जी-रामजी योजना’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। योजना का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सीता पवार और खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

ब्लॉक प्रमुख सीता पवार ने कहा कि 1 जुलाई 2026 से मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी-रामजी योजना प्रभावी रूप से लागू हो गई है। इस नई योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी तथा रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे।

खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि योजना लागू होने के साथ ही श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। वहीं, वर्ष में मिलने वाले कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब ग्राम सभाओं में विकास से जुड़े विभिन्न कार्य व्यापक स्तर पर कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीपीओ प्रवेश पोखरियाल, ग्राम विकास अधिकारी अवनेंद्र बछेती, ग्राम प्रधान शांति प्रसाद गौड़, जेई विपिन पोखरियाल, बृजेश कोटियाल, हरीश गौड़, वीरेंद्र, अजय, सुमन लाल, वीरेंद्र दत्त गौड़, रत्नमणि गौड़, पूर्व प्रधान गजेंद्र दत्त गौड़, सुलोचना देवी, बबीता देवी, गीता, प्रेमा देवी, अशरफी, मीना, नीलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!