थत्यूड

स्कूल में आत्मरक्षा का पाठ: छात्र-छात्राओं को सिखाए जूडो-कराटे के गुर

हटवाल गांव के विद्यालय में एक दिवसीय सेल्फ डिफेंस शिविर, विशेषज्ञों ने दी सुरक्षा और फिटनेस की सीख

थत्यूड़ (टिहरी): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हटवाल गांव में आज एक दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन द्रोण मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स एकेडमी, विकासनगर (देहरादून) द्वारा किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

शिविर के दौरान बच्चों को जूडो और कराटे की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने सरल और प्रभावी तरीकों से समझाया कि विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा कैसे की जा सकती है।

 

कार्यक्रम में शिक्षिका अनिता उनियाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में जहां युवा मोबाइल और नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं खेल और आत्मरक्षा जैसे सकारात्मक गतिविधियों की ओर उनका रुझान बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

मार्शल आर्ट ट्रेनर अमित चौहान ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जूडो-कराटे की तकनीकों का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बच्चों को सतर्कता, आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्व समझाया।

 

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं हेमा रावत, यशु उनियाल, संध्या, साक्षी, दीपक, सपना, कृति, कल्पना, काजल, कनिष्का, मोनिका और प्रगति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!