उत्तराखंड ताज़ाटिहरी गढ़वाल

न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने किया टिहरी जिला न्यायालय का निरीक्षण

WhatsApp%20Image%202023 05 16%20at%207.39.36%20AM

टिहरी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायमूर्ति / प्रशासनिक न्यायमूर्ति टिहरी मनोज कुमार तिवारी के द्वारा जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल का वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें न्यायमूर्ति के द्वारा न्यायिक कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अधिवक्ताओं के द्वारा न्यायमूर्ति के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,  जिसमें जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अधिवक्ताओं के द्वारा अपनी समस्याओं को न्यायमूर्ति के समक्ष रखा गया। न्यायमूर्ति के द्वारा समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अधिवक्ताओं को दिया गया। इस अवसर पर योगेश कुमार गुप्ता जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल नीना  अग्रवाल अपर रजिस्टार निरीक्षण उच्च न्यायालय नैनीताल। विनोद कुमार बर्मन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  टिहरी गढ़वाल, जय प्रकाश पांडे अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल, महेंद्र बिष्ट, सचिव जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल। जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के  समस्त अधिवक्ता गण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!