राजनीति

कांग्रेश प्रदेश महासचिव बने डॉ0 वीरेंद्र सिंह रावत, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर  फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामना प्रेषित करने वालों का लगा तांता

👉धनोल्टी से युवा नेता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को संघटन में मिली अहम जिमेदारी

👉कांग्रेस ने डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया 

👉प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नियुक्ति पत्र जारी किया

रिपोर्ट–मुकेश रावत

थत्यूड़। चुनाव सरगर्मियां तेज है तो वहीं राष्ट्रीय दलों के असंतुष्ट नेताओं को पार्टी संगठन जिम्मेदारी देकर डैमेज कंट्रोल को सही करने में लगी है। वहीं आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसी नेता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव कांग्रेस नियुक्त किया है। इससे कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव डॉ विरेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है मैं इसका बखूबी से निर्वहन करूँगा।

इसके साथ संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। उत्तराखंड की जनता अब जागरूक हो चुकी है और 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत, अखिलेश उनियाल, नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कवि, वर्तमान अध्यक्ष दर्शन लाल नौटियाल, थत्यूड ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, गंभीर सिंह रावत, लोकेंद्र दत्त उनियाल, मनोज गौड़ दिनेश रावत सहित कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही आपको बताते चलें कि डॉ वीरेंद्र सिंह रावत धनोल्टी विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे, हालांकि कांग्रेस ने जोत सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!