मैसेंजिंग एप WhatsApp काफी लोकप्रिय है। हर स्मार्टफोन यूजर इस मैसेंजिंग एप का यूज करता है। WhatsApp में ग्रुप बनाने की सुविधा भी होती है जिसमें कई सारे यूजर्स अलग-अलग तरह के कंटेंट वाले ग्रुप बनाते हैं। ऐसे में कई लोगों को ये पसंद नहीं होता कि उन्हें बिना उनकी मर्जी के किसी ग्रुप में एड किया जाए। कई बार यूजर द्वारा ग्रुप एग्जिट करने के बाद भी ग्रुप में एड कर दिया जाता है। अगर आप भी जबरदस्ती WhatsApp ग्रुप में शामिल किए जाने से परेशान है तो आज हम आपको WhatsApp में मौजूद उस फीचर के बारे में बताएंगे जिससे आप लोगों को ग्रुप में शामिल करने से रोक सकते हैं.
स्टेप 1. – WhatsApp खोलें और ऊपर दाएं ओर दिए मैन्यू में टैप करें और सेंटिंग में जाएं।
स्टेप 2. – इसके बाद अकाउंट्स में टैप कर प्राइवेसी वाले ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 3. – प्राइवेसी ऑप्शन में जाने के बाद ग्रुप पर टैप करें।
स्टेप 4. – यहां आपको ऑप्शन मिलेंगे की कौन आपको ग्रुप में एड कर सकता है – ये ऑप्शन होंगे – कोई भी, आपके WhatsApp Contact और कोई नहीं।
इन ऑप्शन में से अगर आप कोई नहीं (Nobody) को चुनते हैं तो आपको ग्रुप में एड करने केलिए ग्रुप एडमिन को आपको ग्रुप में एड होने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इस रिक्वेस्ट में आप ग्रुप मैंमबर्स और ग्रुप डिस्क्रिप्शन देखकर ग्रुप में एड या फिर ग्रुप जॉइन करने की रिक्वेस्ट को कैंसल कर सकते हैं।