उत्तराखंड

भाजपा जौनपुर मंडल अध्यक्ष बने पृथ्वी सिंह रावत,थत्यूड़ बाजार में मिठाई बांट कर किया स्वागत।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाने का किया जायेगा प्रयास : रावत 

थत्यूड़। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा होते ही जौनपुर मंडल अध्यक्ष पद पर पृथ्वी सिंह रावत को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मिठाई बांट कर स्वागत किया । जौनपुर मंडल अध्यक्ष पद पर पृथ्वी सिंह रावत की घोषणा होते ही थत्यूड़ पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया, इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ रमेश लेखवार रघुवीर रमोला वीरेन्द्र राणा सुभाष पवार जयप्रकाश नौटियाल मुकेश सजवाण रमेश नौटियाल सुनील भट्ट ओम प्रकाश गौड़ जयप्रकाश गौड़ खेमराज भट्ट अकबीर पवार अमित असवाल जयपाल केरवाण रमन दीपेंद्र आदि कई लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

इस अवसर पर पृथ्वी सिंह रावत को अध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्य बाजार थत्यूड़ में मिष्ठान वितरण किया, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की रीति नीति को आगे बढ़ाया जायेगा तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा साथ ही मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर  2023 व 2024 में सबका साथ सबका विकास,सबका प्रयास के साथ भारतीय जनता पार्टी के मिशन को पूरा किया जाएगा। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश व जनपद पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है ।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!