उत्तराखंड ताज़ानई टिहरी
14 को ढुंग-मंदार के सेमा में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर
नई टिहरी। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 14 जून को सुबह 11 बजे से जाखणीधार ब्लॉक के ढुंग-मंदार क्षेत्र केसेमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सीएमओ डा. संजय जैन को शिविर में दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड बनाने और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा को आधार कार्ड बनाने के लिए सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।




