उत्तराखंड ताज़ाटिहरी गढ़वालथत्यूडराजनीति

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने निहाल सिंह रावत

भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थकों में दौड़ पड़ी खुशी की लहर 

थत्यूड़। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। इस दौरान टिहरी जनपद में पूर्व मंडल अध्यक्ष निहाल सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

उनके नाम की घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कई जगह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें बधाई देने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा भाजपा जौनपुर मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत जयेंद्र बिजलवान रमेश लेखवार श्याम सिंह चौहान विरेंद्र चौहान आदि रहे। आपको बता दें निहाल सिंह रावत का पूर्व राजनीतिक सफर वर्ष 1990 से लोकसभा विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई तथा वर्ष 1991 में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के विभिन्न पदों पर मंडल एवं जिला स्तर पर पूर्व निष्ठा के साथ लगातार कार्य किया लोकसभा विधानसभा एवं स्थानीय चुनाव में पार्टी पक्ष में कार्य किया क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा कार्य करते रहे निहाल सिंह रावत को पार्टी द्वारा पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कर्मठ को देखते हुए अब किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!