नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध और भाजपा की केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के मकसद से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सत्यों की ओर से सत्यों में सत्याग्रह और पदयात्रा शुरू की गई। कांग्रेसियों ने शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखला कर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने का कुचक्र रचा है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सकलाना पट्टी के लिए अनेक घोषणाएं और विकास कार्य कराए लेकिन वर्तमान सरकार ने यहां विकास कार्य चौपट कर दिए हैं। कहा कि अप्रैल माह में कांग्रेस महीने भर धरना, प्रदर्शन, सत्याग्रह, जन जागरूकता अभियान चलाएगी।
इस मौके पर अखिलेश उनियाल, जोत सिंह रावत, गंभीर सिंह नेगी आनंद सिंह बेलवाल, इंद्रदेव डोभाल, सुरेंद्र रावत, श्रीपाल पंवार, विजय गुसाईं, विजेंद्र सिंह, दिनेश कोहली, ताज नारायण उनियाल, हर्षमणि सकलानी, महिपाल पंवार, पंचम दास, कुंदन सिंह नेगी मौजूद थे।