गाय एवं कृषि यंत्रों का पूजन कर थत्यूड़ में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ

- सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की चला रही है योजनाएं
- देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश निरंतर बढ़ रहा है आगे
थत्यूड़। विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर के द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर के द्वारा सर्वप्रथम गाय माता एवं कृषि यंत्रों का पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। तथा देश एवं प्रदेश का किसान निरंतर आगे बढ़ रहा है। कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा आज से शुरू करने जा रही है। यात्रा में प्रत्येक जिला एवं मंडल स्तर पर टोली बनाई जाएगी। प्रत्येक टोली प्रतिदिन लगभग पांच गांव में संपर्क करेंगे तथा किसानों के उत्थान के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे ताकि कोई भी लाभार्थी योजना के लाभ लेने से वंचित न रहे। लाइव कार्यक्रम मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के शाकंभरी देवी के मंदिर से प्रसारित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर सांसद ने संबोधित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा निहाल सिंह रावत ने कहा कि सोमवार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ग्राम परिक्रमा यात्रा की जो शुरुआत की है वह अब प्रदेश व जिलों के प्रत्येक गांव में जाएगी और जहां पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी जगमोहन चंद, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रताप सिंह राणा जिला महामंत्री ज्योति वरथवाल, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बचन सिंह रावत, महामंत्री रघुवीर पवार, श्याम सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, खेमराज भट्ट, हीरामणि गौड़, वीरेंद्र राणा, जयेन्द्र बिजल्वाण, शोभना देवी, सुनीता सजवान, सुमन लता, चंद्रकला देवी, रेखा देवी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।