उत्तराखंड ताज़ा

थत्यूड़ : कुवां नाग देवता मंदिर के पुजारी रमेश प्रसाद नौटियाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कई दिनों से थे बीमार, देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस; गुरुवार सुबह हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

थत्यूड़( टिहरी)। जौनपुर विकासखंड के ग्राम कुवां स्थित प्रसिद्ध नाग देवता मंदिर के पुजारी रमेश प्रसाद नौटियाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले चार-पांच दिनों से तेज बुखार और लगातार गिरते रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें चार दिन पूर्व देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के अनुसार स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार न होने पर बुधवार सुबह उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। उपचार के दौरान दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। उनके परिवार में एक पुत्र एवं तीन विवाहित बेटियां हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

शिक्षाविद चेतन प्रसाद नौटियाल, रघुवीर नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सबिता देवी, पूर्व प्रधान हरीभजन सिंह पवार, खेड़ा ग्राम प्रधान कुलबीर रावत, पूर्व प्रधान कृपाल सिंह रावत, विजेंद्र सजवाण, लोकेंद्र सजवाण, विजय लाल थपलियाल, गढ़वाली रामायण के रचयिता देवेंद्र प्रसाद चमोली, महावीर चमोली एवं रवि चमोली समेत अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ग्रामीण रघुवीर नौटियाल ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत रमेश प्रसाद नौटियाल का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह हरिद्वार में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!