उत्तराखंड ताज़ा

ग्रीष्मकालीन संकट से निपटने को जल संस्थान अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापित

सुबह 8 से शाम 8 बजे तक मिलेगी शिकायतों की सुविधा, टोल फ्री नंबर भी जारी; पेयजल के दुरुपयोग पर रोक की अपील

नई टिहरी, 22 अप्रैल: ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान ने जनपद में व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर दी हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई टिहरी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक संचालित रहेगा।

अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि पेयजल आपूर्ति में बाधा, सीवर लाइन लीकेज अथवा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता सीधे संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विभाग ने क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती करते हुए उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

क्षेत्रवार अधिकारी एवं संपर्क नंबर:

सहायक अभियंता:

राजवीर सिंह महर – 9627833598 (नई टिहरी, जाखणीधार, नैनबाग)

किरन पयाल – 8755307004 (नई टिहरी सीवर, चम्बा, नरेन्द्रनगर, गजा)

सागर पुरषोडा – 7579208185 (प्रतापनगर, सारज्यूला)

गिरीश सेमवाल – 9412922841 (थौलधार)

अपर सहायक अभियंता:

विनय बगियाल – 7088526113 (नई टिहरी, जाखणीधार)

साधना राणा – 7310647525 (नैनबाग)

रवित शाह – 8755287725 (थत्यूड़)

महवीर सिंह राणा – 8979202166 (नई टिहरी सीवर)

नितिन नौटियाल – 7895922354 (चम्बा)

विनोद चमोली – 8126900807 (नरेन्द्रनगर)

मुनेन्द्र सिंह सरियाल – 8171109438 (गजा)

राजवीर थलवाल – 9557811710 (प्रतापनगर)

राजकिशोर पोखरियाल – 9997741014 (सारज्यूला)

शांति बिष्ट – 7505263374 (थौलधार)

📞 अन्य महत्वपूर्ण संपर्क:

टोल फ्री नंबर: 18001804100

कंट्रोल रूम: 01376-232154

अधिशासी अभियंता ने जनपदवासियों से अपील की है कि ग्रीष्मकाल में पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों में करें। सिंचाई और निर्माण कार्यों में पेयजल का प्रयोग न करें, टोंटियों को उपयोग के बाद बंद रखें और जल स्रोतों व पाइप लाइनों के साथ छेड़छाड़ न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!