उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

अनिल बधानी बने धनोल्टी विधान सभा के युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष।

रिपोर्ट-मुकेश रावत
थत्यूड़। उत्तराखंड भारतीय युवा कांग्रेस टिहरी के जिला अध्यक्ष कपिल जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टिहरी के धनोल्टी विधान सभा में भारतीय युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु एन एस यु आई के नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल बधानी के नाम पर अपनी संस्तुती दी है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनिल बधानी ने सदैव पार्टी हित में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कुशलता पूर्वक कार्य किया है जो काफी सराहनीय है। 

आपको बता दे अनिल बधानी राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ मे एन एस यु आई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे एवं कांग्रेस पार्टी  के सक्रिय कार्यकर्ता है।
 अनिल बधानी के भारतीय युवा कांग्रेस धनोल्टी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष  बनने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिहं विष्ट ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत प्रदीप (विटटु) कवि गंभीर सिहं नेगी सुमन सिंह गुंसाई प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रतनमणी भट्ट पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय गुंसाई महिपाल सिहं रावत सदस्य जिला पंचायत आमेन्द्र विष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश उनियाल दिनेश रावत सुनील रावत नीता बिष्ट जैसे तमाम कांग्रेस के नेताओं एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अनिल बधानी को शुभकामनाए दी।
अनिल बधानी ने सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की कांग्रेस ने उन जैसे छोटे कार्यकर्ता को विधान सभा स्तर पर भारतीय युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण विभाग का अध्यक्ष बनाया है उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं निस्वार्थ भाव एवं कड़ी मेहनत के साथ में अपनी जिम्मेदारी का पालन करूंगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करूँगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!