टिहरी गढ़वाल

कैम्पटी फॉल घूमने आए पर्यटक का डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत का iPhone खोया, पुलिस ने खोजकर लौटाया

कांस्टेबल लोकेन्द्र की सूझबूझ और तकनीकी जानकारी आई काम, कीमती मोबाइल वापस मिलने पर पर्यटक ने टिहरी पुलिस का जताया आभार

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैम्पटी फॉल घूमने आए एक पर्यटक का डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत का iPhone खो गया। पर्यटक ने मोबाइल की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने थाना कैम्पटी पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया।

कांस्टेबल लोकेन्द्र के प्रयासों से मिला खोया मोबाइल

जानकारी के अनुसार, कैम्पटी फॉल घूमने पहुंचे पर्यटक का महंगा iPhone कहीं खो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर पर्यटक ने पुलिस से संपर्क किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कैम्पटी में तैनात कांस्टेबल लोकेन्द्र ने मोबाइल की तलाश शुरू की।

कांस्टेबल लोकेन्द्र ने अपनी सूझबूझ, तकनीकी जानकारी और अथक प्रयासों से खोए हुए iPhone को खोज निकाला। इसके बाद मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से उसके वास्तविक स्वामी पर्यटक के सुपुर्द कर दिया गया।

कीमती मोबाइल वापस पाकर खिले पर्यटक के चेहरे

खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस मिलने पर पर्यटक के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने कैम्पटी पुलिस और कांस्टेबल लोकेन्द्र की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

पर्यटकों की सहायता के लिए तत्पर है टिहरी पुलिस

टिहरी पुलिस ने संदेश दिया कि जनपद में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सहायता और सुविधा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। पर्यटकों का सामान खोने या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!