जौनपुर में ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेलों का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चक्का फेंक, ऊंची कूद और 1500 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा; विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

थत्यूड़। जौनपुर विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन व्यापार मंडल महामंत्री राकेश सजवाण एवं प्रवीन पंवार ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 चक्का फेंक बालक वर्ग में ऋषभ ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय और नैतिक राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, राधिका द्वितीय और आरुषि बिष्ट तृतीय रहीं।
अंडर-14 ऊंची कूद बालक वर्ग में श्रेष्ठ ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दिव्या गुसाईं प्रथम, सौम्या द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं।
बालक वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी के श्रेष्ठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज काटल के नितिन द्वितीय रहे।
अंडर-17 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज रगड़गांव के मुकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी की अनामिका प्रथम रहीं।
अंडर-19 चक्का फेंक बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज पुजारगांव के आशीष ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज रौतू की बेली के राहुल ने द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी की शिवानी प्रथम, अलीशा द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज नकुची की किरण तृतीय रहीं।
व्यायाम शिक्षक दिनेश गुसाईं ने बताया कि पुरस्कार वितरण के साथ ही जौनपुर विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक देवेंद्र रावत, कमल पुंडीर, संजय चौहान, सुमिता रावत, नितिन यादव, अनीता मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



