उत्तराखंड ताज़ा

हिंदू नववर्ष पर थत्यूड़ में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर स्वयंसेवकों ने गणवेश में किया संचलन, बौद्धिक कार्यक्रम में ‘पंच परिवर्तन’ का दिया संदेश

थत्यूड़। हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर थत्यूड़ मुख्य बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। संघ के स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासित रूप से कदमताल करते हुए नगर में संचलन करते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल बन गया।

 

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ का जनगीत एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों का गायन कर देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। इससे पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीपक जी ने ‘पंच परिवर्तन’ के पांच प्रमुख विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वयंसेवकों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित और समर्पित प्रयासों से ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने हिंदू नववर्ष के महत्व और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पक्षों की भी जानकारी दी।

 

इस अवसर पर जिला संघ चालक सत्य प्रसाद सेमवाल, जगत असवाल, कुंवर सिंह पवार, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मनदेव सिंह रावत, कमलेश बड़ोनी, खंड कार्यवाहक रमन रावत, सुंदरलाल भट्ट, राजेश सेमवाल, नरेंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!