उत्तराखंड ताज़ा

रेट्रो साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, दो मोटरसाइकिलों का चालान

धनोल्टी में सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में थाना थत्यूड़ पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मॉडिफाइड और कानफाड़ू रेट्रो साइलेंसर के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक शांति बनाए रखना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया।

चौकी धनौल्टी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों में अवैध साइलेंसर पाए। इनमें HR-05AU-1499 नंबर की स्प्लेंडर और UK-07FS-3317 नंबर की बुलेट शामिल हैं। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में लगे मॉडिफाइड या रेट्रो साइलेंसर तुरंत हटाएं, क्योंकि तेज आवाज से आम लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

थाना थत्यूड़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!