उत्तराखंड

थत्यूड़ बाजार में जलभराव बना जनजीवन का संकट — खेतों का पानी सड़क पर, राहगीरों और छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कत

  • धान के खेतों का पानी बना स्थानीयों के लिए मुसीबत
  • स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी
  • व्यापार प्रभावित, सड़क पर चलना हुआ दूभर

रिपोर्ट –मुकेश रावत 

थत्यूड़ (ब्लॉक जौनपुर)। थत्यूड़ के मुख्य बाजार में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था न होने के चलते स्थानीय नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ढाणा रोड से होते हुए धान के खेतों का पानी सीधे बाजार में बहकर पहुंच रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में कीचड़ व गंदगी फैल गई है।

स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को कीचड़भरी सड़कों से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। यह स्थिति न केवल जन असुविधा का कारण बन रही है, बल्कि संक्रमण व दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रही है।

थत्यूड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार ने इस गंभीर समस्या को लेकर शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में जल निकासी का कोई समुचित प्रबंध न होने के कारण धान के खेतों से बहने वाला पानी सड़कों पर भराव पैदा कर रहा है। इससे न केवल आमजन को परेशानी हो रही है, बल्कि बाजार का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष की मांग:
प्रशासन को चाहिए कि वह इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करे। बाजार क्षेत्र में नाली निर्माण अथवा जल निकासी के वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय जनता को राहत मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!