उत्तराखंड ताज़ा

थाना लंबगांव का अर्धवार्षिक निरीक्षण, CO ओशीन जोशी ने दिए सख्त निर्देश

टिहरी: 8 सितंबर 2024 को क्षेत्राधिकारी टिहरी, ओशीन जोशी ने थाना लंबगांव का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन उपकरणों और सरकारी संपत्ति का बारीकी से निरीक्षण किया।

शस्त्रों और आपदा उपकरणों की जांच

निरीक्षण के दौरान सलामी गार्द के पश्चात, CO जोशी ने आर्म्स और एमुनेशन की जांच की। पुलिसकर्मियों को शस्त्रों की हैंडलिंग का अभ्यास कराया और आपदा उपकरणों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया।

थाना परिसर में सफाई व्यवस्था पर जोर

CO जोशी ने थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, कर्मचारी बैरक और महिला एवं शिशु सहायता पटल का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था को सराहा और इसे उत्तम पाया।

मालगृह और वाहनों का निरीक्षण

थाना मालगृह में रखे माल मुकदमाती, अन्य माल और वाहनों का निरीक्षण किया गया। CO ने थानाध्यक्ष और मालखाना मोहरिर को इन मामलों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा

CO जोशी ने थाना हाजा के अभिलेखों और रजिस्टरों की गहन समीक्षा की। लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों और विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने और न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

वित्तीय दस्तावेजों की जांच

थाना कैश बुक और विविध निधि कैश बुक की जांच की गई। मालखाने में रखी धनराशि को भी जांचा गया, जिसमें सभी दस्तावेज सही पाए गए।

आपदा सीजन को लेकर विशेष सतर्कता

आपदा के मौसमी दौर को ध्यान में रखते हुए, CO जोशी ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली, उप निरीक्षक राम बहादुर छेत्री, अपर उप निरीक्षक बाबू खां, जगजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, कपिल यादव, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल राहुल पांडेय, महिला हेड कांस्टेबल अनुभवा रावत (महिला एवं शिशु सहायता पटल) उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!