राजनीतिराष्ट्रीय

आधी रात पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना

08241012592424 miss india 320
पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स 2010 उशोषी सेनगुप्ता ने फेसबुक अकाउंट के जरिए अपने साथ हुए एक खौफनाक घटना की जानकारी दी है। उशोषी ने फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिख अपने साथ हुई एक घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता में रात के समय अपने कलीग के साथ दफ्तर से लौटते हुए उन्हें हैरेस किया गया।

उशोषी ने फेसबुक के जरिए बताया कि सोमवार की 17 जून 2019 की रात करीब 11:40 पर उन्होंने कोलकाता के एक 5 स्टार होटल से कैब बुक की। इस दौरान उनका एक कलीग उनके साथ था। वो लोग रास्ते में ही थे कि तभी बाइक पर कुछ लड़के आए और उन्होंने हमारी कार में टक्कर मारी, उन लड़कों के पास हेलमेट नहीं था। कुछ ही समय में वहां करीब 15 लड़के इकट्ठे हो गए। इसके बाद उन्होंने कार में मारना शुरू किया और कार ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारकर उसे मारना शुरू कर दिया। 

उन्होंने आगे लिखा कि इसके बाद मैं कार से नीचे उतरी, उनका वीडियो बनाया। मैं मैदान (Maidan) पुलिस स्टेशन की तरफ भागी लेकिन वहां मौजूद अफसर ने कहा कि यह इलाका उनके अंडर में नहीं आता। यह सुनकर मैं टूट गई। मैंने उनसे मेरी मदद करने की विनती की और कहा कि वो मेरे साथ चलें वर्ना वो उस ड्राइवर को मार डालेंगे। इसके बाद वो अफसर मेरे साथ आए जिसके बाद वो लड़के वहां से भाग गए।
उशोषी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से उन्हें उनके दोस्त के घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद तीन बाइक पर 6 लड़के उनके दोस्त के घर तक आए, उन्होंने उशोषी की कार रोकी, उसपर पत्थर फेंके और उन्हें कार से नीचे उतारा। उन्होंने उशोषी के फोन से वीडियो डिलीट करने के लिए उनका फोन तोड़ने तक की कोशिश की। मेरे चिल्लाने पर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने फोन कर अपने पिता और बहन को बुलाया। उशोषी ने फेसबुक पर उन लड़कों की एक वीडियो और कार के शीशे की तस्वीर भी शेयर की है। 


उशोषी का ये पोस्ट वायरल हो गया है और खबर लिखे जाने तक इसे करीब 5,400 बार शेयर किया जा चुका है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कोलकाता पुलिस ने इस पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘हमने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के ऑर्डर पर सीनियर लेवल पर इस मामले की जांच की जा रही है।’ बता दें कि उशोषी ने साल 2010 में मिस इंडिया का खिलात जीता था और इसी साल भारत को रिप्रेजेंट करने मिस यूनिवर्स 2010 में भी हिस्सा लिया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!