राजनीति

धनोल्टी सीट पर बन रहे हैं त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

रिपोर्ट–मुकेश रावत 

थत्यूड़। टिहरी जिले की धनोल्टी विधानसभा में राज्य बनने के बाद अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। इस सीट पर दो बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय विधायक जीते हैं। लेकिन वर्तमान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्या बनी हुई है। यह सभी विधानसभा चुनाव के लिए अहम मुद्दे बन सकते हैं। इस बार भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी धनोल्टी में त्रिकोणीय मुकाबले की आसार बन रहे हैं। 

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में जौनपुर और थौलधार ब्लॉक का आधार हिस्सा आता है। सांस्कृतिक रूप से यह विधानसभा काफी समृद्ध मानी जाती है। मसूरी से लगी होने के बावजूद भी इस विधानसभा में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा की समस्याएं बनी हुई है। जौनपुर ब्लॉक में उच्च शिक्षा के लिए कोई भी शिक्षण संस्थान नहीं है। जिसके चलते छात्रों को मसूरी, देहरादून के चक्कर लगान पड़ते हैं। हालांकि कंडीसौड़ क्षेत्र में जरूरी महाविद्यालय कुछ साल पूर्व शुरू हो पाया है। जौनपुर के लोग सकलाना में लंबे समय से उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की मांग करते आए हैं। वहीं आनंदचौक पंपिग योजना, धनोल्टी रूर्बन मिशन, चंबा-मसूरी फलपट्टी पर पेयजल किल्लत, धनोल्टी में बैंक, एटीएम, थौलधार क्षेत्र में सड़कें, टिहरी झील के ऊपर छाम-बैल्डोगी पुल, सीएचसी कंडीसौड़, थत्यूड़ की चलर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं। 50 हजार की आबादी वाले थत्यूड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। गर्भवती महिलाओ को प्रसब कराने के लिए देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं धनोल्टी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। यही हाल संचार सुविधाओं का भी है। ऐसे में क्षेत्रीय जनता इस बार स्थानीय मुद्दों पर ही अपना वोट कर सकती है। भाजपा ने जहां निवर्तमान विधायक प्रीतम सिंह पंवार को प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने भी वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन चुनाव को सबसे ज्यादा रोचक पूर्व विधायक और भाजपा के बागी महावीर रांगड़ बना रहे हैं। वहीं नैनबाग क्षेत्र में आप प्रत्याशी व जिपं सदस्य अमेंद्र बिष्ट भी काफी प्रभावी बताए जा रहे हैं। भाजपा में यदि गुटबाजी नहीं हुई तो प्रीतम की राह आसान हो सकती है। जबकि कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को निर्दलीय प्रत्याशी महावीर रांगड़ के वोट जितना बढ़ेंगे, उतना उन्हें फायदा मिल सकता है।


कुल मतदेय स्थल-180

कुल मतदाता-85786

पुरुष मतदाता-44195

महिला मतदाता-41591

इनका क्या है कहना-

प्रीतम पंवार, भाजपा प्रत्याशी

पांच साल में सड़कों का जाल बिछाया है। घर-घर को नल से जोड़ा है। कोरोना काल में दवाइयां, राशन और बचाव सामग्री बांटी गई। पीएम मोदी की योजनाओं का आम जनता को फायदा मिल रहा है। धनोल्टी का विकास भाजपा ही कर सकती है।

जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस प्रत्याशी
धनोल्टी विधानसभा मूलभूत समस्याओं के लिए जूझ रही है। पंपिंग योजनाएं, टिहरी बांध के कारण उत्पन्न समस्याएं जस की तस बनी है। गंगाड़ी सुमदाय को केंद्रीय ओबीसी में शामिल किया जाना चाहिए। कांग्रेस ही इन वादों को पूरा कर सकती है।

महावीर रांगड़, निर्दलीय प्रत्याशी

विधायक रहते हुए 2012 से 2017 के बीच में धनोल्टी में कई कार्य कराए। विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहा हूं। पूरी उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!