Blog
उत्पाती बंदरों के आतंक से लोग परेशान
चंबा। नगर पालिका क्षेत्र में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। उत्पाती बंदर राह चलते लोगों पर सीधा हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं घरों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। पालिका क्षेत्र के निवासी दिनेश भंडारी, दर्मियान सिंह का कहना है कि चंबा और निकटवर्ती क्षेत्रों में बंदरों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। चंबा में बंदरों की संख्या में बहुत ज्यादा इजाफा हो गया है। जिससे स्कूली बच्चों और राहगिरों को परेशानी हो रही है। प्रदीप सिंह का कहना है कि बंदर झुंड बनाकर लोगों पर हमला रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका और वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।



