Blog

जन्मदिन पर पौधे लगाने का लिया संकल्प


चमोली: दूरस्थ विकासखंड देवाल के राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्णा में पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के सौजन्य से व वन क्षेत्राधिकारी पूर्वी पिण्डर त्रिलोक सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में वृहद स्तर पर आंवला, अमरूद, खुमानी, तेजपात के 50 पौधों का रोपण किया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्रों व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

       पौधों को अपने यादगार पलो पर लगाने के लिए पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहाकि पेड़ पौधें हमारे जीने के सहारे हैं हमारे पूर्वजो ने अपना जीवन इन्ही जंगलों व पेड़ पौधों के साथ बिताया हैं ये पेड़ पौधे हमें शुद्धहवा देते हैं और जंगली जानवरों पशुओं को चारापत्ती, ईंधन की लकड़ी,  पक्षियों जंगली जंतुओं के लिए घर के रूप में आश्रय देते हैं हमे पारिस्थितिकीय संतुलन बनाने के लिए हमें पौधों का रोपण करना होगा तभी हमारा जीवन सुरक्षित रह सकता हैं। हमें पौधों को अपने खास दिनों जैसे जन्मदिन, रिंगसेरामनी, शादी की सालगिरह, अपने भाई बहिन, माता पिता, दादा दादी के नाम पर लगाने होंगे तभी उन रोपित पौधों के प्रति हमारा अपनत्व की भावना होंगे और हम उनके संरक्षण भी करेंगे। ताकि आनेवली पीढ़ी के लिए ग्लोबल वार्मिंग की समस्या न हो।
    वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह बिष्ट ने छात्रों से अपने यादगार पलो पर एक एक पौधा लगाने की अपील की कहा वृक्षमित्र डॉ सोनी ने मेरा पेड़-मेरा दोस्त अभियान चलाया हैं जो बहुत ही प्रशंसिय कार्य हैं हमें उनके साथ पौधों को लगाना होगा तभी पौधों का संरक्षण होगा। पौधारोपण में वन सरपंच पूर्णा गोविंद राम सोनी, वन दरोगा टी.एस. बिष्ट, प्राधानाध्यापिका रीता आर्य, स0अ0 पुष्पा नौटियाल, हीरा रावत, एसएमसी अध्यक्ष मंजू देवी व छात्र छात्राएं सम्मलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!