राशिफल

राशिफल 26 July: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

rashifal
1. मेष- आज भाग दौड़ से परेशानी रहेगी। धन के व्यय की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। लाल रंग शुभ है।                                             
2. वृष- आज छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा।स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा।यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है।लव लाइफ अच्छी रहेगी।नारंगी रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है।
3. मिथुन– आज हर्ष भरा दिन है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। लाल रंग समृद्धि कारक है। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी। 
4. कर्क- आई टी और मीडिया तथा आईटी से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। पीला  रंग शुभ है।
5. सिंह- व्ययसाय करने वालों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार संग घूमने का आनन्द उठाएंगे। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज का शुभ रंग है पीला और सफेद। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
6. कन्या- आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज हेल्थ  से दिक्कत हो सकती है ।हरा रंग शुभ है। गो माता को  गुड़ खिलाएं।
7. तुला- आज कई समस्याओं का समाधान होगा। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। श्वांस के रोग से परेशानी आ सकती है। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।                                                                 
8. वृश्चिक- व्यवसाय में प्रगति रहेगी। लव लाइफ में  किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी  के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।उदर विकार से कष्ट हो सकता है।लाल रंग शुभ है।श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।                          
9. धनु- निर्णय लेने में इत्मीनान रखें। आज व्यस्तता रहेगी। मीडिया और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी।लव लाइफ शानदार रहेगी। पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।                                               
10. मकर- व्यवसाय  से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। छात्रों को उनकी  मेहनत का परिणाम मिलेगा।धन का व्यय होगा।मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी।                                              

11. कुंभ-  व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज जीवन साथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता  है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गाय को गुड़ व केला खिलाएं।     
                           

12. मीन –आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। श्वांस के रोग से परेशानी हो सकती है।धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गरीबों में अन्न का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!