थत्यूड

शौर्य दिवस के उपलक्ष में बाजार में रैली निकालकर किया शहीदों को याद

थत्यूड़। विकासखंड जौनपुर ब्लाक मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर एवं राजकीय  मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ में कारगिल शौर्य दिवस पर कारगिल में शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। एवं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा  कारगिल शौर्य दिवस के उपलक्ष में बाजार में एक रैली निकालकर सैनिकों के याद में सम्मान एवं राष्ट्रीयता के नारों से सम्मान किया इस अवसर राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके सहगल ने बच्चों को कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के विषय में अवगत कराते हुए वीर सैनिकों के बलिदानों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पिचपन सिंह मिश्रवाण प्रमोद राणा सोहनलाल पठोई प्रवक्ता  राजेंद्र कुमार  अनिल बिष्ट एसएस राणा  राजीव कुमार बलवीर सिंह पवार आदि कई लोग उपस्थित थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!