उत्तराखंडउत्तराखंड ताज़ा

राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन, हरिओम रावत बने अध्यक्ष

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

थत्यूड। राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड में प्रधानाचार्य रमेश चंद देवराड़ी की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यालय विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष पद पर हरिओम रावत को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष विजोतमा देवी बनीं। उप मंत्री पद पर प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष सरोजनी देवी तथा सदस्य के रूप में अनिल सिंह, नीलम और बबीता को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनुशासन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें प्रदीप भंडारी को अध्यक्ष तथा राकेश सिंह असवाल को सदस्य चुना गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षक और अभिभावकों के समन्वय से ही बच्चों का बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है।

इस अवसर पर समग्र शिक्षा प्रभारी मदन मोहन सेमवाल, दिनेश गुसाईं, विमल नौटियाल, हरीभजन सिंह पवार, शैलेंद्र रावत, शिवदास, ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, जगत सिंह भंडारी, विक्रम सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!