उत्तराखंड ताज़ा

कैम्पटी फॉल में खोया ₹2.50 लाख का डायमंड पेंडेंट, टिहरी पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद लौटाया

झरने में गिरा महंगा पेंडेंट और पर्यटक का मोबाइल बरामद, पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की पर्यटकों ने की जमकर सराहना

कैम्पटी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैम्पटी फॉल में रविवार को घूमने आई एक महिला पर्यटक का करीब ढाई लाख रुपये का डायमंड पेंडेंट झरने के तेज बहाव में खो गया। पेंडेंट के खोने से पर्यटक परेशान हो गई, लेकिन टिहरी पुलिस की तत्परता और ईमानदारी ने कुछ ही घंटों में उसकी चिंता को खुशी में बदल दिया।

जयपुर निवासी प्रोफेसर ने पुलिस को सूचना दी कि स्नान के दौरान उनका डायमंड पेंडेंट पानी में गिरकर लापता हो गया है। सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस हरकत में आई और स्थानीय लोगों की मदद से फॉल क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने पानी में खोया बहुमूल्य पेंडेंट बरामद कर महिला को सौंप दिया।

खास बात यह रही कि इसी अभियान के दौरान एक अन्य पर्यटक का पानी में गिरा मोबाइल फोन भी पुलिस ने खोज निकाला और उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

अपनी कीमती वस्तुएं वापस मिलने पर पर्यटकों ने टिहरी पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर प्रशंसा की। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी पुलिस के इस जनहितकारी कार्य को सराहा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!