उत्तराखंड ताज़ा

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ को मिला नया संगठन कक्ष, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने किया उद्घाटन

कर्मचारियों के बीच समन्वय, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा, जनहित में जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान

नई टिहरी। उत्तराखण्ड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ, टिहरी गढ़वाल के नवनिर्मित संगठन कक्ष का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में संगठन कक्ष का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कर्मचारी संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया संगठन कक्ष कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में पूर्ण समर्पण और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वर नारायण थपलियाल और जिला महामंत्री सुखबीर सिंह रावत ने संगठन कक्ष के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिसर कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देगा तथा प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!