थत्यूडराजनीति

नैनबाग क्षेत्र के कई गांव में धनोल्टी कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने किया जनसंपर्क

  • कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने नैनबाग क्षेत्र के कई गांवों में किया जनसंपर्क
  • ग्रामीणों से अपने पक्ष में वोट डालने की करी अपील 
  • कई लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण
  • रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य व पर्यटन पहली प्राथमिकता : बिष्ठ

रिपोर्ट–मुकेश रावत

थत्यूड़। टिहरी जनपद के धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने नैनबाग क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण कर किया जनसंपर्क जिसमें कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊं के साथ एवं महिला बुजुर्गों ने अपना प्यार और आशीर्वाद देकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने नैनवाग क्षेत्र के तहत सरतली कसोन,कांडापाली, रनोंगी,भटौली,गांवखेत आदि गांव में लोगों से मिलकर चुनावी चर्चा की।

कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की साथ ही कई ग्रामीणों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी धनोल्टी विधानसभा जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति से लोग प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे है। साथ ही जनता ने भी मन बना लिया है कि इस बार धनोल्टी में कॉन्ग्रेस का विधायक बनना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है प्रदेश के साथ क्षेत्रों का विकास करना और जनता का आशीर्वाद उनको मिलने जा रहा है इसके बाद धनोल्टी विधानसभा का लगातार विकास किया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा पर्यटन स्वास्थ्य व शिक्षा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी पहाड़ी क्षेत्रों में छोटी-छोटी मंडियों की स्थापना की जाएगी ताकि किसानों को भी उचित लाभ हो सके। 

इस अवसर पर दर्शन लाल नौटियाल सुरेंद्र रावत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जौनपुर जोत सिंह रावत कुँवर सिंह चौहान जयपाल सिंह राणा राजेंद्र नौटियाल दीपचंद सजवान हुकम सिंह के साथ-साथ अन्य कई सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!