उत्तराखंड ताज़ा

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण में तेजी, हरिद्वार में पांचवें दिन 2949 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए सर्वाधिक रुझान, पांच दिनों में आंकड़ा 10,795 के पार

हरिद्वार, 21 अप्रैल 2026: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में पांचवें दिन कुल 2949 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु सुबह से ही रजिस्ट्रेशन के लिए कतारों में नजर आए।

पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के लिए सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए भी अच्छी संख्या में यात्री आगे आए, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन कोई पंजीकरण नहीं हुआ।

👉 धामवार पंजीकरण आंकड़े:

यमुनोत्री धाम – 608

गंगोत्री धाम – 621

केदारनाथ धाम – 852

बद्रीनाथ धाम – 868

हेमकुंड साहिब – 0

पंजीकरण केंद्र के अनुसार, पिछले पांच दिनों में अब तक कुल 10,795 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुगम और व्यवस्थित बनी रहे।

चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले बढ़ती पंजीकरण संख्या को देखते हुए इस बार यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!