उत्तराखंड ताज़ा

हरिद्वार : कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला, सरकारी-निजी विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद; छात्रों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता।

हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनहित और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार कांवड़ मेले के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और कई रास्तों के बंद रहने से विद्यार्थियों के आवागमन में कठिनाई और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को अवकाश अवधि के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों, कॉलेजों और संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!