थत्यूड
थत्यूड़ महाविद्यालय परिसर में ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया अभियान
थत्यूड़। शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतपाल सिंह साहनी ने किया तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत भारत सरकार के मिशन के बारे में जानकारी देते हुए भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया इसके पश्चात स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया और महाविद्यालय परिसर को स्वच्छता प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी संदीप कश्यप ने छात्र छात्राओं को अपने अपने गांव को स्वच्छ तथा प्लास्टिक मुक्त करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को ग्रामीण लोगों को बताने तथा जागरूक करने का आह्वान किया कार्यक्रम में डॉ मंजीत गीता शशिबाला उनियाल अनीता तोमर अखिल गुप्ता कुंवर सिंह धर्मेंद्र प्रवेश सहगल छात्रसंघ अध्यक्ष नीता बिष्ट महासचिव लक्ष्मण दास पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विपुल रांगड़ ममता रोहिणी विजय सिंह प्रमोद बेलवाल ममता लेखवार भारत भूषण सहित सभी छात्र-छात्रा मौजूद रहे।





