उत्तराखंड ताज़ा

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टिहरी की टीम का होगा चयन

अंडर-17 बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 4 अक्टूबर को मुनिकी रेती में होंगे ट्रायल, इच्छुक खिलाड़ी समय पर पहुंचकर ले सकेंगे हिस्सा

टिहरी गढ़वाल। राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल की अंडर-17 फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए चार अक्टूबर को श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकी रेती में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन हरिद्वार और उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के समन्वय से जिला खेल कार्यालय हरिद्वार की ओर से 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 (बालक) आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए टिहरी गढ़वाल की टीम को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जनपद की टीम के चयन के लिए 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकी रेती में ट्रायल होंगे। जनपद के इच्छुक और योग्य खिलाड़ी निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम को निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

चयन ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अंशकालिक खेल प्रशिक्षक अमित पंवार से मोबाइल नंबर 9760309648 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!