उत्तराखंड ताज़ा

अटल जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्रसेवा और सुशासन के सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे

मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित में योगदान को किया याद

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका सरल व्यक्तित्व और ओजस्वी विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की मजबूत नींव रखी। उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच, सहज एवं संवेदनशील व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!