उत्तराखंड ताज़ा

मसूरी में संगठन को धार देने में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुआ मंथन

मसूरी। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मसूरी नगर पालिका सभागार में भाजपा मसूरी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव और घर-घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा आमजन को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सुरेंद्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!