उत्तराखंड ताज़ा

गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का भव्य आगाज, सीएम धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात

घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे, कोटेश्वर झील विकास और गजा में मिनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की घोषणा, लोक संस्कृति संरक्षण पर मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश

टिहरी गढ़वाल | टिहरी जिले के गजा में बुधवार को आयोजित गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा में आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक विरासत ही राज्य की असली पहचान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखते हैं।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि गजा महोत्सव अब एक विराट सांस्कृतिक पहचान बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने अयोध्या, काशी विश्वनाथ और महाकाल कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड को भी वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।

सीएम धामी ने गजा क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं करते हुए घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण, कोटेश्वर झील विकास, डांडाचली में इको पार्क, गजा मैदान विस्तारीकरण और विभिन्न मोटर मार्गों की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही गजा पॉलिटेक्निक में फार्मेसी विषय शुरू करने और नरेंद्रनगर महाविद्यालय को पीजी स्तर तक उच्चीकृत करने की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, होमस्टे और पर्यटन विकास पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के रूप में नई पहचान दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, डीएम नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

सीएम धामी की प्रमुख घोषणाएं

घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण

कोटेश्वर झील का पर्यटन विकास

डांडाचली में इको पार्क निर्माण

गजा मैदान का विस्तारीकरण और मंच निर्माण

गजा पॉलिटेक्निक में फार्मेसी विषय की स्वीकृति

नरेंद्रनगर महाविद्यालय को पीजी स्तर पर उच्चीकृत किया जाएगा

कई ग्रामीण मोटर मार्गों को स्वीकृति

चाका महिला अस्पताल का उच्चीकरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!