उत्तराखंड ताज़ा

देहरादून में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, मंत्री सुबोध उनियाल बोले—सशक्त पंचायतें ही मजबूत भारत की नींव

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्राम स्वराज का सपना साकार, गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास

देहरादून, 24 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री उनियाल ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था देश की सबसे पुरानी और सशक्त लोकतांत्रिक प्रणाली है, जो जमीनी स्तर पर बदलाव की असली ताकत बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक विकास की धारा को मजबूत करने में इस व्यवस्था की अहम भूमिका है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी देश की मजबूती उसकी पंचायतों की सशक्तता पर निर्भर करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और पहलों के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और जवाबदेह बनाया जा रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि ग्रामीण भारत के विकास के बिना देश के समग्र विकास की कल्पना अधूरी है। पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला हैं और इन्हें मजबूत करना हर नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ-साथ युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!