एक किलो चरस के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नई टिहरी। अवैध शराब और नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस का अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। पुलिस और एसओजी की टीम ने एक अभियुक्त को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। मुनिकीरेती के थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मुनिकीरेती थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने वीरवार सायं को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी डबल सिंह राणा पुत्र दर्शन सिंह राणा निवासी मेड तहसील बालगंगा थाना घनसाली को मुनिकीरेती के ब्रह्मानंद मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1 किलो अवैध चरस बरामद की गई है। जिसकी बाजार में कीमत 1 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी देवराज शर्मा, एसआई लखपत बुटोला, भद्रकाली चौकी प्रभारी विकास शुक्ला, योगेंद्र सिंह, राकेश कुमार, पंचम प्रकाश मौजूद थे।
.jpg)



