उत्तराखंड ताज़ा

थत्यूड़ में बाल अधिकार आयोग की जागरूकता कार्यशाला, सड़क सुरक्षा पर दिया जोर

राहवीर योजना व दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार की जानकारी साझा

थत्यूड़ (टिहरी)। जनपद के दूरस्थ क्षेत्र थत्यूड़ स्थित ब्लॉक सभागार में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा और दुर्घटना सहायता संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 

कार्यशाला में परिवहन विभाग के एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिभागियों को यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता समझाई। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों, राहवीर योजना तथा दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाली कैशलेस उपचार सुविधा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

 

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के प्रतिनिधियों ने भी कानूनी सहायता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि धनौलती प्रशासन की ओर से उपस्थित अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित परिवहन संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया।

 

कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने के महत्व से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!