उत्तराखंड ताज़ा

तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला

पानी वाला बैंड के पास देर रात हुआ हादसा, चालक सुरक्षित, यातायात रहा प्रभावित

मसूरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पानी वाला बैंड के पास रविवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 12:30 बजे सिटी कंट्रोल रूम (112) के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि पानी वाला बैंड के पास एक ट्रक पलट गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से रात्रि अधिकारी पुलिस बल के साथ तथा चौकी कोलूखेत से अतिरिक्त पुलिस बल एवं आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रक संख्या UP14 JT 9368 सड़क पर पलटा हुआ था। ट्रक में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि ट्रक मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद से मसूरी की ओर आ रहा था। पानी वाला बैंड के पास स्थित तीव्र मोड़ पर चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर आवश्यक कार्यवाही की और यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया। इसके बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया।

ट्रक चालक की पहचान वसीम पुत्र इंतजार, निवासी मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!