उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जन्मदिवस पर लिया माता का आशीर्वाद, भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सपरिवार हवन-यज्ञ व पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून, 31 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर परंपरा और संस्कारों का निर्वहन करते हुए सर्वप्रथम अपनी माता मोहिनी जोशी का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे गुच्छुपानी स्थित सिद्धपीठ माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही, उन्होंने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

माता भद्रकाली मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली, राज्यमंत्री दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गेरोला, कैलाश पंत, रमेश गडिया, डॉ. गीता खन्ना, भुवन विक्रम डबराल, विनय रोहिला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त किन्नर समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कैबिनेट मंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!