टिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी ने जारी किया तहसील दिवसों का रोस्टर, जन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सजग

नई टिहरी (ब्यूरो)। जनपद टिहरी गढ़वाल में आम जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देश पर तहसील दिवसों का वार्षिक रोस्टर जारी कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जन सुनवाई के साथ-साथ त्वरित समाधान की दिशा में संबंधित अधिकारियों की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

तहसील दिवसों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 02 सितम्बर 2025 – तहसील प्रतापनगर (स्थान: खंड विकास कार्यालय)
  • 07 अक्टूबर 2025 – तहसील देवप्रयाग
  • 04 नवम्बर 2025 – तहसील जाखणीधार (स्थान: रा.इ.का. जाखणीधार)
  • 09 दिसम्बर 2025 – तहसील कीर्तिनगर
  • 06 जनवरी 2026 – तहसील घनसाली
  • 03 फरवरी 2026 – उप तहसील पावकीदेवी
  • 03 मार्च 2026 – तहसील कण्डीसौड़
  • 07 अप्रैल 2026 – तहसील बालगंगा (स्थान: रा.इ.का. चमियाला)
  • 05 मई 2026 – तहसील धनोल्टी (स्थान: ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़)
  • 02 जून 2026 – उप तहसील मदननेगी
  • 07 जुलाई 2026 – तहसील गजा
  • 04 अगस्त 2026 – तहसील नैनबाग
  • 01 सितम्बर 2026 – तहसील टिहरी
  • 06 अक्टूबर 2026 – तहसील नरेन्द्रनगर

अधिकारियों को निर्देश – अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें

जिला प्रशासन ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को इन तहसील दिवसों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!