उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
जौनपुर मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ के द्वारा नाग देवता स्तुति, मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने किया विमोचन
थत्यूड़। भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ के द्वारा नाग देवता स्तुति गढ़वाली गीत सीडी का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार के द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में किया गया।
सीडी एल्बम में जौनपुर ब्लाक के ओतड़ गांव के प्राचीन नाग देवता की स्तुति गढ़वाली गीत के माध्यम से दर्शाया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ ने कहा कि इस प्राचीन नाग देवता मंदिर की विशेषता है कि यह लगभग 1000 वर्ष से भी पुराना मंदिर है जो लकड़ी और विशेष पत्थर से निर्मित है। इसकी पूजा की पद्धति प्राचीन और गढ़वाली भाषा में गाई गई है।